अपनी वियतनाम यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान 'मानवाधिकारों का सम्मान' और 'स्वतंत्र प्रेस' का मुद्दा उठाया था। ...
आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने को कहा और यह दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों के प्रति क्रूरता के कारण हो रही हैं। ...
जयराम रमेश ने दावा किया है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर पारंपरिक 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' अंकित था। ...
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले चार महीनों में पूरी दुनिया ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खराब नीतियों के कारण मणिपुर संकट में है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में संवैधानिक मशीनरी और समुदायों के बीच विश्वास पूरी तरह से टूट गया है। ...
31 सदस्यीय गृह पैनल में वरिष्ठ कांग्रेस राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम को भी जगह दी गई है। राज्यसभा के सभापति ने चिदंबरम को गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में ऐसे समय में नियुक्त किया जब पैनल तीन प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा कर रहा है। ...
कांग्रेस ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता सनी देओल के बंगले की ई-नीलामी संबंधी नोटिस को कथित तौर पर वापस लिए जाने को लेकर सोमवार को सवाल खड़े किए। ...
राहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर कहा कि नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं। ...