इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिक अपनी टीम को 12वें सत्र से पहले वित्तीय रूप से मजबूती देने के लिये अपनी हिस्सेदारी का आधा हिस्सा बेचने को तैयार हैं। ...
एन श्रीनिवासन के अनुसार इस वक्त बीसीसीआई जहां है, वहां तक लाने में पुराने प्रशासकों ने मदद की है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले पर श्रीनिवासन ने कहा कि चेन्नई ने कुछ भी गलत नहीं किया था। ...
बॉल टैम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को बड़ा झटका लगा है और वो मार्च में शुरू होने वाले आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। ...