इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2020: CRED: बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले तीन सत्रों के लिए क्रेडिट कार्ड भुगतान से जुड़ी कंपनी CRED को अपना आधिकारिक साझेदार बनाए जाने की घोषणा की है ...
Kane Williamson: किवी कप्तान केन विलियम्सन ने आईपीएल 2020 के लिए रवाना होने से पहले कहा कि उनके मन में थोड़ी आशंका बनी हुई है और खिलाड़ियों को बेहद सतर्क रहना होगा ...
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2020 में अपने नेट सेशन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें टीम के कोच उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं ...