Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Assembly Election Results 2024 LIVE: हरियाणा चुनाव 2024 का परिणाम आज आने वाला है, 90 सीटों पर कांग्रस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जल्दी ही साफ हो जाएगा की कौन हरियाणा में बाजी मारेगा। इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस , आम ...
पीएम मोदी ने कहा, "आज नवरात्री का छठा दिन है मां कात्यायनी की आराधना का दिन है...मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है।" ...
दस साल से हरियाणा की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को राज्य की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश दिया है। राज्य की 90 सीटों में उसे 48 सीटें हासिल हुई हैं, जो कि बहुमत के जादुई आंकड़े (46 सीटें) से ज्यादा है। ...
Jammu & Kashmir Election Results 2024: फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को सबसे बड़ा जनादेश हासिल हुआ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। इसी प्रकार कांग्रेस और पीडीपी क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर के दल हैं। ...
Vinesh Phogat Vs Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश, पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "हरियाणा की जनता को बधाई। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बा ...
Haryana Elections Results: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "मैं भाजपा से कहना चाहूंगी कि सभी को धैर्य रखना चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि डेटा इतनी धीमी गति से क्यों आ रहा है। लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं था। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह एक करीबी ...