Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Uttar Pradesh Politics 2026-2027: सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने परिवार और राजनीतिक साथियों के साथ 15 फरवरी को सपा में शामिल होंगे. ...
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने राज्य में स्थाई डीजीपी की नियुक्ति की मांग की. जबकि कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि एनकाउंटर की संख्या बढ़ाने से राज्य की कानून व्यवस्था नहीं सुधरेगी. ...
पूर्व आर्मी चीफ जनरल MM नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब पर हुए विवाद पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि नियम साफ कहते हैं कि सदन में उठाए गए मुद्दे असली होने चाहिए। ...
Naravane Memoir Row: रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने से पहले जनरल एम.एम. नरवणे के संस्मरण के कथित रूप से लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू कर दी है। ...