Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
गुवाहाटी में बोरा से उनके घर पर मिलने के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे।“ ...
अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में जब बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच किया तो पुलिस के साथ इनकी झड़प हो गई. ...
विधानसभा के दो-दो सत्र होने के बावजूद कांग्रेस अभीतक विधायक दल का नेता नहीं चुन पाई है। जिसके चलते विधानसभा में कांग्रेस का कामकाज बगैर विधायक दल के नेता का ही चल रहा है। ...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, रविवार को पार्टी चीफ अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ...