भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
India squad announcement for West Indies tour: 3 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन एक दिन के लिए टल गया है, जानें वजह ...
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले महीने विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद पहली बार बल्ला पकड़ा, लेकिन वह अब भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। ...
India Tour to West Indies Predicted Playing 15 Team: आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार है। ...
List of upcoming India tour of west indies cricket team players full fixture schedule: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। ...
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारत लौट आए हैं। ...
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के स्पिन कोच नरेंद्र हिरवानी देश की महिला टीम के साथ सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। ...