भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
India 2019-2020 Home Season Full schedule: भारतीय टीम के अगले आठ महीने ऐक्शन से भरपूर रहने वाले हैं, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज आएंगे भारत ...
विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। ...
अपने करियर को संवारने में आचरेकर के योगदान की अक्सर चर्चा करने वाले तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "गुरू वह होता है जो शिष्य में अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है।" ...
T20 World Cup 2020 Full Schedule(आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 शेड्यूल): सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमों में ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान शामिल हैं। ...
बोर्ड मुख्य कोच के अलावा बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, क्षेत्ररक्षण कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच और प्रशासनिक मैनेजर की नियुक्त करेगा। ...
आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम में कई बदलाव हो सकते हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम की कप्तानी को लेकर कड़े फैसले ले सकता है। ...