भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
एमएस धोनी आईसीसी वर्ल्ड के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कहने पर उन्होंने अपना प्लान बदल लिया। ...
Wriddhiman Saha: लगभग 18 महीने बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले रिद्धिमान साहा के लिए वेस्टइंडीज दौरा क्यों उम्मीदों से ज्यादा चुनौतियों से भरा है, जानिए ...
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने आर्मी ट्रेनिंग को लेकर धोनी का मजाक उड़ाया, लेकिन यह हरकत उनपर ही भारी पड़ गई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ...
West Indies T20I squad for India Series: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है, जानिए किन 14 खिलाड़ियों को मिला मौका ...
अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज दौरे की टीम के चयन की पूर्व संध्या पर धोनी ने खुद को ‘अनुपलब्ध’ रखा, लेकिन तुरंत संन्यास की संभावना को खारिज कर दिया। ...
‘‘मेरे विचार में यह अच्छा चयन है क्योंकि राहुल के लिए पिछला सत्र अच्छा रहा था। अगर चयनकर्ता इस पर ध्यान दे रहे हैं कि यदि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल चोटिल हो जाते हैं या उनकी फॉर्म गड़बड़ा जाती है तो आपके पास एक गेंदबाज जगह भरने के लिए तैयार रहेगा ...