भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Sanjay Bangar: टीम इंडिया के बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एमएस धोनी को सातवें नंबर पर उतारने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसकी वजह बताई है ...
Virat Kohli, Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा नहीं नजर आए ...
कोलकाता, एक अगस्त। तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख महान क्रिकेटर कपिल देव अपनी सहयोगी शांता रंगास्वामी से सहमत हैं कि कप्तान विराट कोहली की ‘राय का सम्मान किये जाने की जरूरत’ है। सीएसी अगले मुख्य कोच की नियुक्ति करेगी और पूर्व कप् ...
Steffan Jones: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर को कोचिंग देने वाले यूके के स्टीफन जोंस ने भारतीय टीम के बॉलिंग कोच पद के लिए आवेदन किया है ...
नई दिल्ली, एक अगस्त। भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री फिर से इस पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन अगर आंकड़ों पर गौर करें तो उन्हें विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में वैसी सफलता नहीं मिली जिस तरह से उनके पूर्ववर्ती अनिल कुंबले और गैरी कर ...