भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Team India quarantine: बीसीसीआई अधिकारी अरुण धूमल ने कहा है कि इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे को सफल बनाने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी दो हफ्ते तक क्वारंटाइन रहने को तैयार हैं ...
Aakash Chopra T20 World Cup squad: आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी है, जिसमें उन्होंने कई आश्चर्यजनक नाम शामिल किए हैं, धोनी को नहीं दी जगह ...
रवि शास्त्री फिलहाल भारतीय क्रिकेट में मुख्य कोच के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने विश्व क्रिकेट में टीम के तीनों प्रारूपों में अच्छे प्रदर्शन में भी अहम भूमिका अदा की है। ...
खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरने से पहले की चुनौती के बारे में अजिंक्य रहाणे को पूछेने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कम से कम तीन से चार सप्ताह के कड़े अभ्यास की जरूरत होगी... ...