हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर, 2019 को समाप्त होने जा रहा है। 2014 में सम्पन्न पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी और पार्टी के मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। राज्य विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक, कांग्रेस के 16 विधायक और आईएनएलडी के 7 विधायक हैं। बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं। Read More
हुड्डा शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने तारीफ की है। ...
26 अक्टूबर 2019 का दिन खबरों के लिए कई मायने में बेहद अहम है। महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार बनेगी वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनेगी। पढ़िए आज की बड़ी खबर ...
भाजपा नेताओं को भरोसा है कि इंडियन नेशनल दल (इनेलो) के एकमात्र विधायक अभय चौटाला भी सरकार का समर्थन करेंगे। जजपा के साथ आने से यह भी सुनिश्चित होगा कि भाजपा को सरकार के बनाए रखने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ...