गुजरात भारत का एक बेहद अहम प्रदेश है। गुजरात का इतिहास करीब 2000 वर्ष ईसा पूर्व माना जाता है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे, जो द्वारिका यानी प्रवेशद्वार कहलाया। इसके अलावा मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, चालुक्य (सोलंकी) राजाओं का यहां शासन रहा। यहीं पर महमूद गजनवी की लूटपाट मचाई। अरब सागर से सटा यह राज्य भारत में कारोबार की दृष्टि बेहद अहम है। उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग गुजरात में कमाई के लिए जाते रहे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से आते हैं। वे पहले गुजरात के सीएम रहे हैं। उन्होंने भारत के विकास के लिए गुजरात मॉडल का उदाहरण दिया था। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। Read More
गुजरात के मोरबी में केबल पुल के टूट जाने के हादसे के बाद चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला ने बताया कि मरम्मत कार्य के बाद बगैर नगरपालिका के ‘फिटनेस प्रमाणपत्र’ के ब्रिज को खोल दिया गया था। ...
आपको बता दें कि इस 30 सेकेंड के वीडियो में मोरबी पुल पर लोगों की भारी संख्या देखी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से एक दिन पहले का है। वीडियो में लोगों को पुल पर मस्ती करते और मजे में उसे लात से मारते हुए भी देखा गया है। ...
गुजरात के मोरबी में रविवार शाम केबल पुल टूटने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या 100 के पार हो गई है। कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार मृतकों की संख्या 130 से अधिक है। कई लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। ...
गुजरात के मोरबी हादसे के संबंध में राजकोट से भाजपा सांसद मोहन कुंडरिया ने बताया कि प्रशासन अनवरत बचाव कार्य में लगा हुआ है। अभी तक 60 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं। जिसमें बच्चे, महिला और वृद्ध ज्यादा हैं। ...
गुजरात के मोरबी में रविवार की शाम सदियों पुराना केबल पुल टूट गया। इस हादसे में पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और राहत कार्य के लिए जरूरी दिशा- ...
बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में खर्च करने के लिए भाजपा को अज्ञात श्रोत से अकूत धन मिला है। मावायती ने किसी अज्ञात आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही भाजपा को गुप्त फण्डिंग से 545 करोड़ रुपये का ...
समान नागरिक संहिता के लागू होने वाले मुद्दे पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि यूसीसी को लागू करना केंद्र का अधिकार है, न कि राज्यों का है। ...
भाजपा शासित उत्तराखंड की तरह गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए न्यायिक कमेटी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस कदम के साथ गुजरात देश का दूसरा राज्य हो गया, जो इस मुद्दे पर न्यायिक आयोग बनाने जा रहा है। ...