जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव टकराने से उस समय भगदड़ मच गई , जब उसपर सवार लोग नदी में कूदकर भागने लगे । हालांकि अभी तक सारे लोगों का पता नहीं चल सका है । ...
अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया है । मेट्रो से लेकर सड़कें तक सबकुछ डूब चुका है । मेयर ने इस स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी है । ...
उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ (Uttarakhand Heavy Rain and Flood) के बाद बिगड़े हालातों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने बाढ़ ग्रस्त और प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया. ...
Bihar Flood: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले के तेरसिया में बने राहत कैंप में पहुंचे. लोगों ने मंत्री को घेर लिया और व्यवस्था को लेकर शिकायत करने लगे. ...