जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
Flood in Jammu-Kashmir: विनाशकारी बाढ़ के बाद, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व बाढ़ का गहन अध्ययन और विश्लेषण करने के लिए एक तीन-सदस्यीय पैनल का गठन किया था ...
Jammu-Kashmir Flood:अधिकारियों के अनुसार, विनाश की व्यापकता पर एक रिपोर्ट जल्द ही सरकार को सौंपी जाएगी और उसके बाद मुआवज़ा योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। ...
पंजाब में इस समय बाढ़ से लोग परेशान है, पंजाब समेत हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड और दिल्ली में भी बाढ़ जैसे हालात हैं, इसपर पंजाब के स्टार दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ में फंसे लोगों के प्रति दुख जत ...
Jammu-Srinagar national highway:इसी तरह, उधमपुर पुलिस ने फंसे हुए लोगों को भोजन, पानी और अन्य ज़रूरी सामान मुहैया कराया और सड़क बहाल होने तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। ...
NH 44 Pothole on Flyover: दिल्ली समेत कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे हैं, वहीं दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 अलीपुर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। ...
Delhi-NCR Rains: घाट पर मौजूद एक प्रबंधन अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले परिसर में केवल बारिश का पानी ही प्रवेश किया था, लेकिन करीब सात से आठ फुट ऊंची एक दीवार ऊपर से क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसका करीब दो फुट हिस्सा ढ़ह गया, जिससे यमुना का पानी अंदर आने लगा।’’ ...
JK Flood situation: बोन एंड जाइंट अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर रेत के बोरे रखे जा रहे हैं और यह काम कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा। दक्षिण कश्मीर के निचले इलाकों में, ज़िला टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। ...