चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। ...
दिल्ली से सटे नोएडा में आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है। यूपी के कुछ जिलों में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई थी। वहीं दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। ...
भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लाखों स्टूडेंट ने बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कराने की मांग की है। उन्होंने 'चेंज डॉट ओआरजी' पर इसके लिए अभियान भी चलाया है। ...
कोरोना महामारी से पहले 2019 के अंत में ऋण अनुपात सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 74 प्रतिशत था, और 2020 के अंत में ये बढ़कर जीडीपी का लगभग 90 प्रतिशत हो गया है। ...