Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही अमूल बनाम नंदिनी का विवाद भी गहरा गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने नंदिनी को अमूल से अच्छा ब्रांड बताते हुए कहा कि कर्नाटक के किसानों और दूध की रक्षा की जाएगी। ...
जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव है। दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू भी जेल से बाहर आ गए हैं। इन सबके बीच पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर हलचल की खबरें सामने आ रही हैं। ...
गौरव भाटिया ने कहा, "आपकी भारत जोड़ो यात्रा, जो भारत तोड़ो यात्रा थी। वहां तो स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री आई थी, जो उन लोगों के साथ खड़ी रहती हैं जो भारत के खिलाफ नारे लगाते हैं। जो लोग भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, उन्हें ये कहते हैं कि उनके अभि ...
हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल को जवाब देते हुए लिखा, "यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की आय को कहाँ छुपाया है। साथ ही आपने ओटावियो क्वात्रोची को कैसे कई बार भारतीय न्याय के शिकंजे से बच नि ...
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश के मीडिया को पीएमओ का चपरासी नियंत्रित करता है और बीजेपी से बड़ी फेक न्यूज फैक्ट्री दुनिया में कोई नहीं है। फेक न्यूज के सबसे बड़े सरगना बीजेपी आईटी सेल के हेड हैं और हर बार इनका झूठ पकड़ा जाता है। ...
कांग्रेस में रह चुके सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सी आर केसवन ने जन-केंद्रित नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त तथा समावेशी शासन के साथ भारत में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। ...