Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी के विषय में दिये 'विष कन्या' बयान पर सफाई पेश की और साथ ही पाटिल ने अपने भाषण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री भी बता दिया। ...
कर्नाटक कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख एमबी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 130 सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ...
कर्नाटक के कोलार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो हम दंग रह गए, हर घर तक को बिजली तो छोड़िए, कांग्रेस ने हर गांव तक भी बिजली नहीं पहुंचाई थी। आपने अपने एक वोट से वंचितों के खिलाफ अन्याय को दूर किया ...
Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के करप्शन काल में घोटाले ही घोटाले होते थे। इसका बहुत बड़ा नुकसान हमारे दलितों आदिवासियों और पिछड़े समाज के लोगों को उठाना पड़ा। ...
Maharashtra APMC Election: भाजपा समर्थित अण्णासाहेब मगर शेतकरी विकास पैनल ने राकांपा समर्थित अण्णासाहेब मगर को-ऑपरेटिव पैनल के साथ मुकाबले में 13 सीट पर जीत हासिल की। ...
केरेडारी कांड संख्या 37/18में अंबा प्रसाद समेत 56 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है, जबकि बड़कागांव की कांड संख्या 113/21 में अंबा प्रसाद समेत 11 नामजद पर केस दर्ज है। ...