झारखंडः बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ईडी की रडार पर, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत, जानिए

By एस पी सिन्हा | Published: April 29, 2023 05:51 PM2023-04-29T17:51:34+5:302023-04-29T17:52:26+5:30

केरेडारी कांड संख्या 37/18में अंबा प्रसाद समेत 56 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है, जबकि बड़कागांव की कांड संख्या 113/21 में अंबा प्रसाद समेत 11 नामजद पर केस दर्ज है।

Jharkhand Barkagaon Congress MLA Amba Prasad on ED's radar complaint of money laundering know | झारखंडः बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ईडी की रडार पर, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत, जानिए

कोई नोटिस या लिखित आदेश मिलेगा तब देखा जाएगा।

Highlightsकटकमदाग थाना का केस 96/21 में विधायक को आरोपी बनाया गया है।कटकमदाग में ही दर्ज कांड संख्या 217/21 में विधायक समेत 4 नामजद हैं।कोई नोटिस या लिखित आदेश मिलेगा तब देखा जाएगा।

रांचीः झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ईडी की रडार पर आ गई हैं। ईडी के रांची जोनल ऑफिस में विधायक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत हुई थी। अब उसी शिकायत के आधार पर ईडी के द्वारा राज्य पुलिस से अंबा प्रसाद खिलाफ दर्ज सारी प्राथमिकी की जानकारी मांगी गई थी।

 

ईडी द्वारा पत्राचार के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ दर्ज कांडों की सूची ईडी के जोनल आफिस को भेज दिया है। दरअसल, ईडी ने अपने भेजे पत्र में पुलिस से यह भी पूछा था कि अंबा प्रसाद के खिलाफ प्रिडिकेटिव ऑफेंस का कोई केस दर्ज है या नहीं? ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस के द्वारा अंबा प्रसाद के खिलाफ जिन-जिन कांड की सूची भेजी गई है वे केरेडारी, बड़कागांव व कटकमदाह में दर्ज है।

केरेडारी कांड संख्या 37/18में अंबा प्रसाद समेत 56 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस केस में पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है, जबकि बड़कागांव की कांड संख्या 113/21 में अंबा प्रसाद समेत 11 नामजद पर केस दर्ज है। ईडी को बताया गया है कि इस केस की जांच हो रही है। वहीं, कटकमदाग थाना का केस 96/21 में विधायक को आरोपी बनाया गया है।

इसकी भी छानबीन चल रही है। कटकमदाग में ही दर्ज कांड संख्या 217/21 में विधायक समेत 4 नामजद हैं। इस केस में पुलिस ने छानबीन के बाद अंबा प्रसाद के खिलाफ 27 मार्च 2019 को ही चार्जशीट भी दायर कर दिया था। ऐसे में ईडी इन कांड की समीक्षा के बाद तय होगा कि किस केस को टेकओवर करेगी या नहीं।

हालांकि फिलहाल ईडी ने इनमें से किसी कांड में ईसीआईआर दर्ज नहीं किया है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने इस मामले में कहा कि फिलहाल मैं कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकती हूं। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। ईडी क्या कार्रवाई कर रही है और क्यों कर रही है इस बात की मुझे जानकारी नहीं है। जब कोई नोटिस या लिखित आदेश मिलेगा तब देखा जाएगा।

Web Title: Jharkhand Barkagaon Congress MLA Amba Prasad on ED's radar complaint of money laundering know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे