Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
12,489 रिक्तियों में से 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक और 432 व्याख्याताओं के पद हैं। परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। ...
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा कर्नाटक चुनाव के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस दफ्तर के बाहर काफी उग्र विरोध प्रदर्शन किया। ...
कांग्रेस नेता एसए अहमद ने कहा जिस तरह से पीएम मोदी वोट मांगने के लिए हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं और जिस तरह से उनके रोड शो से लोगों को असुविधा हो रही है, हमने भाजपा के प्रचार अभियान के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। ...
Shimla Municipal Corporation Election 2023: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को शिमला नगर निगम (एसएमसी) चुनाव में कुल 34 में से 24 वार्डों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया। ...
कर्नाटक में भाजपा द्वारा छेड़े गये 'बजरंग बली बनाम बजरंग दल' की मुहिम को अब धार्मिक संगठनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का भी साथ मिल गया और उन दोनों ने कांग्रेस के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ...
Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री अब दो दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रोड शो करेंगे। ...