Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कर्नाटक की हुबली-धारवाड़ सीट पर में सुबह से काफी तेज मतदान हो रहा है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर खड़े पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिंकाई से काफी कठिन चुनौती मिल रही है। ...
Karnataka Assembly Polls: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। ...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और बजरंगबली की पूजा करते हैं, लेकिन वे (कांग्रेस) चुनाव के दौरान ऐसा करते हैं।" ...
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 113 सीटें चाहिए। विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए कुल 42,48,028 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। ...
उत्तर प्रदेश में आज स्वार छाबने विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। साथ ही पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव के तहत मतदान हो रहा है। ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है। ...
भारत निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार वोटिंग के लिए राज्य भर में 58,545 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिन पर 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ...