Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची में उन 66 सीट के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन पर कांग्रेस लगातार पांच बार हार चुकी है। प्रदेश इकाई प्रमुख कमलनाथ की अध्यक्षता में मप्र चुनाव समिति की बैठक हुई। ...
कांग्रेस की नयी कार्य समिति में जगह न मिलने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी “वेशभूषा” और “तिलक” से चिढ़ है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि इन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता। ...
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यदि कांग्रेस राज्य की सत्ता में चुनकर आती है तो पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित कई चुनावी वादों को पूरा किया जाएगा। ...
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने रविवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया और उनकी उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। ...
तंखा ने कहा की शिवराज सरकार ने सबके साथ अन्याय किया है। चाहे शिक्षा व्यवस्था हो, नौजवानों की रोजगार की बात हो या फिर स्वास्थ्य व्यवस्था सब के साथ अन्याय किया है, उसके बाद यह किस चीज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रहे हैं। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी की सात संसदीय सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किये हैं, जिन पर सांगठनिक गतिविधियों पर नजर रखने और राजनीतिक कार्यों के प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। ...