Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Madhya Pradesh Election 2023: ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के अनुसार, 2018 के चुनाव में 94 विधायक (41 फीसदी) ऐसे थे, जिन्होंने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की थी। ...
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी की भतीजी गीता से पहले प्यार हुआ और फिर साल 1992 में दोनों ने शादी की। दोनों की एक बेटी नैमिषा रेड्डी है। ...
भट्टी ने हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में खम्मम जिले के मधिरा विधानसभा क्षेत्र से 35452 वोटों से विजयी हुए। कांग्रेस द्वारा राज्य में अपनी पहली जीत दर्ज करने और केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार को पूर्ण बहुमत से बाहर करने के बाद आ ...
तेलंगाना के पहले और लगातार दो बार के मुख्यमंत्री रहे के चंद्रशेखर राव को हराकर कांग्रेस का परचम लहराने वाले रेवंत रेड्डी ने आज दोपहर को बतौर मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ कांग्रेस के 11 वरिष्ठ नेताओं को मंत्र ...
Telangana CM Swearing-In Ceremony Updates: रेवंत रेड्डी तेलंगाना के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। यूपीए सरकार ने 2014 में इस राज्य का गठन किया था। ...