Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली कंपनियों के एक समूह और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मिली बेहिसाब नकदी के 300 करोड़ रुपये होने की संभावना है। ...
Dhiraj Sahu IT RAID: अब तक की गिनती में 250 करोड़ के आसपास गिने जा चुके हैं। बता दें कि राज्यसभा सदस्य चुने जाने के दौरान धीरज साहू ने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति सिर्फ 34 करोड़ बताई थी। ...
भोपाल: एमपी के कार्यकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार हारी हुई विधानसभा सीटों पर पहुंचकर लाड़ली बहनों और आम जनों से संवाद कर रहे है । छिंदवाड़ा , श्योपुर और राघौगढ़ के बाद सीएम शिवराज ने भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर लाड़ली बहनों से संवाद कि ...
आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी संपत्तियों पर छापे मारे, बिना किसी खाते के रिकॉर्ड के 200 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। ...