Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Bihar Assembly Elections 2025: बैठक में कांग्रेस की प्रमुख योजनाओं जैसे माई बहिन योजना और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी जाएगी। ...
खड़गे और राहुल गांधी के साथ सिद्धरमैया और शिवकुमार की मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार के कर्नाटक सरकार के साथ ‘‘अन्याय’’ और कुछ अन्य विषयों पर चर्चा की गई। ...
उदित राज ने नीतीश कुमार की मौजूदा स्थिति पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वे भाजपा के छोटे पार्टनर हो गए हैं। जो पहले कभी बड़े हुआ करते थे, अब उन्हें लाले पड़ जाएंगे कि उनका बेटा पंचायत चुनाव भी जीत पाए या नहीं। ...
सोमवार को मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ तथा कुल मिलाकर 11वीं वर्षगांठ मनायेगी और प्रधानमंत्री पहले की ही तरह मजबूत स्थिति में और पूरे आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। ...
बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया के जरिये एक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकुट पहने हुए फोटो शेयर कर उन्हें राजा बताने की कोशिश की गई। इसके साथ ही करारा तंज सकते हुए लिखा कि, ‘पलायन का राजा, नीतीश चाचा!’ ...