Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस द्वारा दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ ढुलमुल रवैये अपनाने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ...
भगवंत मान ने कहा कि वह गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार को पंजाब की जेल में रोक कर रखने के लिए वकील की फीस के रूप में चुकाए गए 55 लाख रुपये की वसूली करेंगे। इसके बाद से ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह ने मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। ...
मोदी सरकार द्वारा यूसीसी के संबंध में किये जा रहे तेज पहल पर विपक्षी सांसद सवाल उठा रहे हैं और यूसीसी लागू किये जाने को लेकर मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ...
एनसीपी प्रमुख शरद पवार मायूस हो चुके पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर विश्वास पैदा करने और एनसीपी को फिर से खड़ा करने के लिए सीधे जनता के बीच सड़कों पर उतरे। ...
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगर मुस्लिम पर्सनल लॉ इस्लाम के अभ्यास का इतना अभिन्न अंग है, तो मुसलमान एक स्टैंड क्यों नहीं लेते और फतवा जारी क्यों नहीं करते कि समुदाय के किसी भी व्यक्ति को उन देशों में नहीं रहना चाहिए जहां यह कानून लाग ...
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री स्टालिन को चेतावनी दी है कि अगर वो बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे तो वह उनके खिलाफ "स्टालिन वापस जाओ" का आंदोलन करेंगे। ...
पहले विपक्ष की दूसरी बैठक शिमला में होनी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम की खराब स्थिति और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए इसे बेंगलुरु में रखने का फैसला किया गया। ...