Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' नहीं बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी है, जिसे एक बार फिर इस देश को लूटना है लेकिन भाजपा के होते वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता आशुतोष दुबे ने अपनी शिकायत में कहा कि विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए 'इंडिया' का इस्तेमाल किया और इसने देश की गरिमा का अनादर किया। ...
नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक से जल्दी क्यों लौट आए, इसे लेकर तरह तरह के कयास जारी है। इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि नीतीश विपक्षी पार्टियों के गठबंधन के नए नाम INDIA से संभवत: खुश नहीं हैं। ...
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने बेंगलुरु में चली दो दिवसीय विपक्षी बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने कभी भाजपा के गलबहियां की, आज विपक्षी खेमे में बैठे हैं, जबकि असल में हमने हर जगह भाजपा, आरएसएस की मुखालफत की लेकिन हम अछूत हो गये। ...
कर्नाटक के बेंगलुरु में 26 दलों के विपक्षी गठबंधन ने जैसे ही UPA (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) को नये कलेवर के साथ 'I.N.D.I.A' (इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल या डेमोक्रेसी इंक्लूसिव अलायंस) के नाम से पेश किया। उस पर केंद्रीय सत्ता की ओर से हमले का सिलसिला श ...
एके एंटनी अपने वर्षों पुराने मित्र चांडी का ‘रेफ्रिजरेटर’ में रखा पार्थिव शरीर देखते बेहद भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। एंटनी ने ‘रेफ्रिजरेटर’ के शीशे पर अपना माथा रख उनके अंतिम दर्शन किए। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी, तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी। ...