Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के युवा आज बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को तबाह कर दिया है। ...
मैथ्यू एंथोनी ने कहा कि गांधी 16 अक्टूबर से मिजोरम में रहेंगे और पहले दिन चांदमारी जंक्शन से आइजोल के ट्रेजरी भवन तक लोगों से बातचीत करेंगे और उनके साथ पैदल चलेंगे। ...
कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए एक लंबे पोस्ट में आरोप लगाया है कि बीते दो साल में अडानी समूह ने देश को 12 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ रहा है। ...
Amethi Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री योगी ने अमेठी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के तहत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "सांसद केवल चुनाव लड़ने आते थे। ...
कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई है और हम 15 अक्टूबर तक अपनी लिस्ट जारी कर देंगे। ...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार ने कहा कि गंगाजल और पूजा सामग्री जीएसटी से बाहर है। इस बात को लेकर सरकार ने ये भी बता दिया कि जीएसटी परिषद ने 2017 में ही इसपर अपना रुख साफ कर दिया था। ...
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस के लिए प्रचार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर चुनाव बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहां भी छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा। ...