Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बेहद तीखा हमला किया और उन्हें 'गद्दार' तक कह डाला। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भारी गहमा-गहमी मची है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को मूर्खों का सरदार कहा, इसके बदले राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जितना पैसा अडानी को देते हैं, उतना हर गरीब को दिलाना मेरा लक्ष्य है। ...
Assembly Elections 2023: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी, शराब और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों को लागू करने के लिए कर प्राधिकारियों के लिए एक मानक संचालन प् ...
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान में पार्टी के भीतर फूट की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर पार्टी की दोबारा वापसी और भाजपा की हार को सुनिश्चित कर रहे हैं। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर महादेव सट्टेबाजी ऐप विवाद को उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जेल जाना तय है, ईडी केवल चुनाव खत्म होने का इंतजार कर रही है। ...
पीएम ने कहा, "छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे। कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया...सबसे बढ़िया। मैंने इसकी प्रतिध्वनि चारों तरफ महसूस की। छत्तीसगढ़ के परिश्रमी लोग अपने राज्य को और बेहतर बनाने के लिए, स ...
तेलंगाना में कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कथिततौर पर दावा किया है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें तेलंगाना चुनाव में जीत के बाद सूबे की कमान देने का वादा किया है। ...