Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 30 नवंबर को हुए चुनाव में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं में से 71.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ...
जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ बात करते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा था कि मैं मुफ्त दी जा रही सेवाओं के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लोगों को जो सरकारी सेवाएं मिलती हैं, उन्हें वापस समाज में योगदान देना चाहिए। ...
कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में आना चाहिए। बीजेपी चुनाव हार गई है, कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश करने और गलत माहौल बनाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए बनाए गए हैं।' ...
भोपाल: एग्जिट पोल के बाद क्या शुरू होगी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स। 2018 के नतीजे के बाद विधायकों की बाड़े बंदी की गई थी क्या इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने विधायकों की बाड़े बंदी करेंगे। एग्जिट पोल के बाद बाड़े बंदी की संभावना हुई तेज। सूत्रों के मुताब ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी अब अपना नया पावर सेंटर बनाने की तैयारी में है। भोपाल के सरकारी मकान से संचालित होने वाले पार्टी दफ्तर की जगह सपा अब बुंदेलखंड में अपना पावर सेंटर तैयार करने की कोशिश में है। इसके लिए ...
एमपी चुनाव के नतीजों के पहले ये एग्जिट पोल के बाद के नफा नुकसान का आकलन तेज हो गया है. एग्जिट पोल के बाद भाजपा अब कांग्रेस से मनोवैज्ञानिक बढ़त लेती हुई नजर आ रही है। आलम ये है कि नतीजों से पहले निऱाश हो रहे कांग्रेस कार्यकर्तीओं में जोश भरने के लिए ...
भोपाल : एमपी में मतगणना की तैयारी पूरी, 3 दिसंबर को सुबह 5 बजे तक किसी भी प्रेक्षक को पता नहीं होगा कि कौन किस टेबल पर काउंटिंग, 5 घंटे में परिणाम हो जाएंगे जारी- चुनाव आयोग ...