Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Karanpur Assembly seat by-election: करणपुर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 40,826 मतदाता हैं, जिनमें 125850 पुरुष और 114966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। ...
Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस एलायंस के सूत्रधार नीतीश कुमार रहे हैं। ...
मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक राजधानी का श्यामला हिल्स का इलाका पावर का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री निवास, कमलनाथ, दिग्विजय, उमा भारती, ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास है। जहां से एमपी की सियासत संचालित होती थी। लेकिन सत्ता क ...
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को हटा दिया है। सरकार ने आज दो जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है। दीपक सक्सेना को जबलपुर और शीतला पटले को नरसिंहपुर की नई कलेक्टर बनाया गया है। ...
Lok Sabha Elections 2024: कन्नौज सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव से, मैनपुरी सीट से डिंपल यादव, फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव और बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे. ...
Karanpur Assembly seat by-election: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को होगा जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ...