लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

कांग्रेस

Congress, Latest Marathi News

Read more

Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्‍थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं।

भारत : EC ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भेजा कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने का है मामला

भारत : Assembly Elections 2023: ओवैसी भाजपा से पैसे लेकर कांग्रेस का वोट काटते हैं, पूरी दुनिया जानती है, अधीर रंजन चौधरी ने एआईएमआईएम प्रमुख के बयान पर किया पलटवार

भारत : Assembly Elections 2023: 5 राज्यों के चुनाव पर नितिन गडकरी ने कहा, 3 राज्यों में जीत निश्चित

भारत : Chhattisgarh Poll 2023: 'महादेव एक एक पैसे का हिसाब लेगा'; दूसरे चरण के मतदान से पहले हिमंत का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल पर ताजा हमला

मध्य प्रदेश : Assembly Elections 2023: नरेंद्र मोदी, शिवराज सिंह चौहान और अमित शाह ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी, वो धोखा देने वाले लोग हैं, राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

तेलंगाना : असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष को संघ का आदमी बताया, कहा- 'हैदराबाद में जो कांग्रेस का मुख्यालय है उसे मोहन भागवत नियंत्रित कर रहे हैं'

मध्य प्रदेश : Assembly Elections 2023: कांग्रेस केवल तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाजापुर में कहा

छत्तीसगढ : Assembly Elections 2023: भ्रष्टाचार करो, पैसा कमाओ और 'भूपे' करो, अनुराग ठाकुर ने कर्नाटक कांग्रेस के 'पेसीएम' हमले की तर्ज पर घेरा भूपेश बघेल को

छत्तीसगढ : Assembly Elections 2023: अगर सबसे बड़े झूठे को खोजा जाए तो मोदी जी का चेहरा सामने आता है भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर 'गाली' देने का आरोप लगाते हुए कहा

मध्य प्रदेश : Assembly Elections 2023: ''कांग्रेस जहां भी आती है, विनाश लाती है'', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद तीखा हमला