लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

कांग्रेस

Congress, Latest Marathi News

Read more

Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्‍थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं।

तेलंगाना : Assembly Elections 2023: भाजपा को चुनाव से पहले लगा धक्का, पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति ने पार्टी को कहा अलविदा, हुईं कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश : Assembly Elections 2023: प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा 'गद्दार', कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''भाजपा में वो जमीनी स्तर के नेता हैं, बहुत विनम्र हैं''

छत्तीसगढ : Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितना पैसा अडानी को देते हैं, उतना ही गरीबों को दिलाना है, राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा की गई 'मूर्खों के सरदार' वाली टिप्पणी पर कहा

भारत : Assembly Elections 2023: पांच राज्यों में चुनाव, अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ, सोना, चांदी जब्त, 2021 में 322 करोड़ और 2022 में 347 करोड़, अक्टूबर 2023 तक 1,021 करोड़ रुपये

राजस्थान : Assembly Elections 2023: अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ हैं, कोई कलह नहीं है, केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस में फूट की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा

छत्तीसगढ : Assembly Elections 2023: भूपेश बघेल का जेल जाना तय, ईडी ने उन्हें केवल चुनाव लड़ने की मोहलत दी है, हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

मध्य प्रदेश : Assembly Elections 2023: जनता कांग्रेस की वंशवादी राजनीति से परेशान है, इनके पास विकास का कोई विजन नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद तीखा हमला

छत्तीसगढ : Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा खुला खत, कही ये बात

तेलंगाना : Assembly Elections 2023: सोनिया गांधी मुझे बनाएंगी मुख्यमंत्री, कांग्रेस सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी का सनसनीखेज दावा

राजस्थान : Assembly Elections 2023: कांग्रेस विधायक गुरुमीत सिंह कूनर का निधन, करणपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार लड़ रहे थे चुनाव