Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस को नितिन गडकरी ने ही वर्ष 2014 में शिकस्त दी थी. इसके बाद के दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है. ...
शिवसेना शिंदे गुट के नेता मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले दशक में किये शासन के दौरान देश में हुई प्रगति पर जोर देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। ...
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की महाविकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब न हो सकी। ...
आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले दशक के दौरान कुल 755 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1,21,618 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जबकि पूर्व की तुलनात्मक अवधि के दौरान क्रमशः 29 गिरफ्तारियां और 5,086.43 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। ...
Saharanpur Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर 400 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं, क्या वे ज्योतिषी हैं? ...