Lok Sabha Election 2024: "EVM से छेड़छाड़ नहीं हुई, तो 180 सीटों के अंदर BJP..", प्रिंयका गांधी का दावा
By आकाश चौरसिया | Published: April 17, 2024 03:43 PM2024-04-17T15:43:18+5:302024-04-17T16:08:01+5:30
Saharanpur Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर 400 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं, क्या वे ज्योतिषी हैं?
Saharanpur Lok Sabha Election 2024: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले सहारनपुर जिले में कांग्रेस राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई तो इस बार भारतीय जनता पार्टी 180 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पाएगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थीं।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर 400 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं, क्या वे ज्योतिषी हैं? उन्होंने क्या कुछ ऐसा किया, जिससे वे 400 सीटों पर जीत दर्ज कर पाएंगे।
सहारनपुर, उत्तर प्रदेश वासियों के इस प्यार से अभिभूत हूं। यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 17, 2024
बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है। यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।… pic.twitter.com/txTigbOI8B
उन्होंने आगे कहा कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव उचित तरीके से होंगे, तो प्रियंका गांधी ने दावा किया भारतीय जनता पार्टी 180 से कम पर जीत दर्ज कर पाएंगे। प्रियंका ने बताया कि चुनाव लोगों के नजरिए, जनता के मुद्दे और उन्हें ध्यान में रखते हुए होना चाहिए।
फिर उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती। यही नहीं वे न ही किसान और न ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करते। उनकी जितनी भी बातें रहते हैं, वो सिर्फ लोगों को गुमराह करने की रहती है।
LIVE: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में विशाल रोडशो
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 17, 2024
जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA
https://t.co/oSRyklKuHz
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "सहारनपुर, उत्तर प्रदेश वासियों के इस प्यार से अभिभूत हूं। यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है। बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है। यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है"।