भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
कई लोगों का मानना है कि येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले विजयेंद्र को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव संबंधी पार्टी की तैयारियों के मद्देनजर बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है। ...
मांड्या के निकट गेज्जालगेरे में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता कतार में खड़े थे। जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे एक महिला नेता ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेने की कोशिश की। लेकिन मोदी ने खुद उनके पैर छूकर सबको च ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सूबे के आगामी चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी में सभी लोग समान दिशा में मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं और पार्टी को भारी सफलता मिलेगी। ...
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को उस बयान का जिक्र किया जिसमें कांग्रेस नेता ने लंदन में भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताया था। राहुल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी धरती से भारत को बदनाम क ...
Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा ने ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया ...
Karnataka Assembly Elections 2023: विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तन्ना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ...
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और मौजूदा सत्ताधारी भाजपा 65 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी। ...
Karnataka Assembly Elections 2023: पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा चुनावों के बाद पार्टी के विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेगी। ...