भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ वरुणा सीट पर विधानसभा चुनाव हारने वाले भाजपा नेता वी. सोमन्ना ने अपील की। वरुणा और चामराजनग से चुनाव हारने वाले नेता ने शीर्ष नेतृत्व से उन्हें कम से कम 100 दिन देने को कहा है। ...
कर्नाटक बीजेपी के लिए कई कारणों से महत्व रखता है। दक्षिण के 5 बड़े राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में से सिर्फ कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी का अपना जनाधार है। इस राज्य में हार भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। कर्नाटक ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान का नेतृत्व करने वाले बीएस येदियुरप्पा ने कहा "बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत् ...
जगदीश शेट्टार ने खुलकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या 4 बार के सीएम और 2 बार के पीएम मोदी 2024 के बाद राजनीति से रिटायर हो जाएंगे। ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में संपन्न हुए मतदान के बाद जारी हुए एक्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। ...
चुनाव लड़ने वालों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज शामिल हैं और सबका भविष्य अब ईवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 13 मई को होगी। एक्जिट ...