लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
बीएस येदियुरप्पा

बीएस येदियुरप्पा

Bs yeddyurappa, Latest Hindi News

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 
Read More
कर्नाटक में बोले पीएम मोदी- छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें, ऐसी सोच कांग्रेस की थी ही नहीं - Hindi News | PM Modi said in Karnataka Small towns should also be connected with air connectivity, Congress never had such a thought | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कर्नाटक में बोले पीएम मोदी- छोटे शहर भी हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ें, ऐसी सोच कांग्रेस की थी ही नहीं

इस साल मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है। अभी यहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। भाजपा अब चुनावी मोड में है। इसी क्रम में कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 27 फरवरी को शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। ...

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के टीपू सुल्तान की बहस से किया किनारा, बोले- "हम विकास की बात करते हैं" - Hindi News | Karnataka: BS Yeddyurappa avoids BJP chief Nalin Kumar's Tipu Sultan debate, says "we talk about development" | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के टीपू सुल्तान की बहस से किया किनारा, बोले- "हम विकास की बात करते हैं"

बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा प्रमुख नलिन कुमार के बयान से कन्नी काटते हुए कहा कि भाजपा की नजर में केवल टीपू और सावरकर जैसे मुद्दों नहीं हैं, हम विकास की राजनीति करते हैं और उसी राह पर हमें चलना चाहिए। ...

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, कहा 'बीजेपी को जिताने के लिए अंतिम सांस तक करूंगा काम' - Hindi News | BS Yediyurappa Quits Active Politics, Says 'Will Work Till Last Breath To Make BJP Win' | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, कहा 'बीजेपी को जिताने के लिए अंतिम सांस तक करूंगा काम'

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने विदाई भाषण में कहा, 'मैंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है, लेकिन आखिरी सांस तक बीजेपी को जिताने के लिए काम करूंगा। मेरा एकमात्र मकसद बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है और मुझे यकी ...

Karnataka Assembly Elections 2023: यूपी के बाद कर्नाटक में कमल खिलाएंगे प्रधान!, प्रभारी नियुक्त, ये होंगे सह प्रभारी, देखें लिस्ट - Hindi News | Karnataka Assembly Elections 2023 Minister Dharmendra Pradhan appointed BJP Incharge Mansukh Mandaviya K Annamalai appointed Co-Incharge  | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Karnataka Assembly Elections 2023: यूपी के बाद कर्नाटक में कमल खिलाएंगे प्रधान!, प्रभारी नियुक्त, ये होंगे सह प्रभारी, देखें लिस्ट

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। ...

Karnataka Assembly Elections 2023: 10-12 अप्रैल से पहले हो सकता है कर्नाटक विधानसभा चुनाव, येदियुरप्पा ने कहा-130-140 सीटें जीतेंगे - Hindi News | Karnataka Assembly Elections 2023 bjp BS Yediyurappa says elections may be held before April 10-12 win 130-140 seats conflict started in Congress "I am CM" | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Karnataka Assembly Elections 2023: 10-12 अप्रैल से पहले हो सकता है कर्नाटक विधानसभा चुनाव, येदियुरप्पा ने कहा-130-140 सीटें जीतेंगे

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी होंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्नामलाई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। ...

कर्नाटक: सिद्धारमैया का सीएम बोम्मई और येदियुरप्पा की 'जनसंकल्प यात्रा' पर हमला, बोले- "मेरा नाम लिये बिना 5 मिनट भाषण देकर दिखा दें" - Hindi News | Karnataka: Siddaramaiah targeted CM Bommai and Yediyurappa's 'Jan Sankalp Yatra', said - "Show me by giving a speech for 5 minutes without taking my name" | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कर्नाटक: सिद्धारमैया का सीएम बोम्मई और येदियुरप्पा की 'जनसंकल्प यात्रा' पर हमला, बोले- "मेरा नाम लिये बिना 5 मिनट भाषण देकर दिखा दें"

कांग्रेस नेता और पूर् मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'जनसंकल्प यात्रा' कर रहे मुख्यमंत्री बोम्मई और येदियुरप्पा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो वो अपनी कार से नीचे उतरकर बिना गिरे हुए 4 किलोमीटर पैदल चलकर दिखा दें। ...

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज किया केस - Hindi News | Lokayukta Police registers case against Karnataka BS Yeddyurappa in corruption case | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने दर्ज किया केस

कर्नाटक में पूर्व सीएम येदियुरप्पा और उनके परिजनों के खिलाफ लोकयुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में केस दर्ज किया है। इस केस में येदियुरप्पा के साथ उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र, उनके पोते और तत्कालीन बीडीए आयुक्त का भी नाम है। ...

येदियुरप्पा 79 साल की उम्र में करने जा रहे हैं कर्नाटक का दौरा, 2023 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को करेंगे मजबूत - Hindi News | Yediyurappa is going to do Karnataka round at the age of 79, will strengthen the party before the 2023 assembly elections | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :येदियुरप्पा 79 साल की उम्र में करने जा रहे हैं कर्नाटक का दौरा, 2023 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को करेंगे मजबूत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं। ...