भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
मध्य प्रदेश विधानसभा में कई ऐसे चेहरे थे जिनकी दहाड़, तीखी नोक झोक, बहस और भाषण सुनने के लिए विधानसभा का दर्शक दीर्घा और पत्रकार दीर्घा भरा होता था, लेकिन इस बार 16वीं विधानसभा में ऐसे कई चेहरे नजर नहीं आएंगे इसके पीछे वजह विधानसभा चुनाव में मिली हार ...
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के मुखपत्र सामना ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे सरकार पर आरोप लगाया कि उनके मंत्रियों के बीच आपसी भरोसा और समन्वय की भारी कमी है। ...
राजस्थान भाजाप प्रमुख सीपी जोशी ने गुरुवार को एक ऐसा बयान दिया, जिससे मुख्यमंत्री की कहानी में एक और ट्वीस्ट आ गया है। सीपी जोशी ने कहा कि सीएम का नाम संसदीय बोर्ड द्वारा तय किया जाएगा। ...
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि इस देश में भाजपा सदस्य और समर्थक 'सबसे बड़े घुसपैठिए' हैं। ...
भोपाल : भाजपा की प्रचंड जीत से अब उसके चार सदस्य मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस का एक ही सदस्य चुना जा सकेगा। राज्यसभा में मध्य प्रदेश से 11 सदस्य होते हैं। ...
माना जा रहा है कि तीन राज्यों - राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावितों की सूची में मुट्ठी भर से अधिक नाम शामिल हैं। भाजपा ने बिना किसी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम लिए चुनाव लड़ा। ...