झारखंड: कांग्रेस विधायक ने कहा, "इस देश में सबसे बड़े 'घुसपैठिए' भाजपा के लोग हैं", मचा बवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 8, 2023 07:03 AM2023-12-08T07:03:30+5:302023-12-08T07:07:58+5:30

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि इस देश में भाजपा सदस्य और समर्थक 'सबसे बड़े घुसपैठिए' हैं।

Jharkhand: Congress MLA calls BJP members 'biggest infiltrators', creates ruckus | झारखंड: कांग्रेस विधायक ने कहा, "इस देश में सबसे बड़े 'घुसपैठिए' भाजपा के लोग हैं", मचा बवाल

एएनआई

Highlightsझारखंड में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा वाले सबसे बड़े घुसपैठिए हैंउन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैविधायक अंसारी ने कहा कि हम अप्रवासियों को मकान दे रहे हैं और भाजपा झारखंड को बदनाम कर रही है

रांची:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि इस देश में भाजपा सदस्य और समर्थक 'सबसे बड़े घुसपैठिए' हैं।

विधायक अंसारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि भाजपा झारखंड की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, "इस देश में भाजपा के लोग सबसे बड़े घुसपैठिए हैं न कि बांग्लादेश के लोग। हम यहां प्रवासियों को घर उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रहे हैं लेकिन भाजपा के लोग झारखंड को बदनाम करने पर तुले हुए हैं।”

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की जोरदार जीत पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता ने दावा किया कि झारखंड की स्थिती इन तीनों राज्यों से अलग है।

कांग्रेस विधायक अंसारी ने दावा करते हुए कहा, "झारखंड की राजनीति कभी भी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश या राजस्थान जैसा नहीं रही है और यहां नतीजे अलग होंगे।"

मालूम हो कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपने शानदार जनादेश के साथ न केवल अपने प्रतिद्वंद्वियों को बल्कि चुनावी सर्वे करने वाली संस्थाओं को भी चौंका दिया है, जिन्होंने इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के साथ उसके कड़े मुकाबले की भविष्यवाणी की थी।

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में, खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार से कांग्रेस को साल 2024 के आम चुनाव के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों में उसे केवल तेलंगाना में मिली जीत से संतोष करना पड़ा है।

भाजपा, जो लगभग 20 वर्षों से मध्य प्रदेश में शासन कर रही है। वहां उसने 163 सीटों पर शानदार जीत हासिल की और कांग्रेस को महज 66 सीटों पर समेट दिया।

वहीं राजस्थान की बत करें तो वहां भी भाजपा 115 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहा है और कांग्रेस महज 69 सीटें पाकर सत्ता खो चुकी है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं।

Web Title: Jharkhand: Congress MLA calls BJP members 'biggest infiltrators', creates ruckus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे