भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
यूपी के जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद केस में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह जौनपुर में अपनी पत्नी और बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह के लिए प्रचार करेंगे, ताकि वो इस चुनाव में जीत हासिल कर सकें। ...
चुनाव आयोग द्वारा केंद्र शासित प्रदेश की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान टालने के बाद जम्मू-कश्मीर की सियासत में विवाद बढ़ गया है और वहां की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के दावों और आरोपों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। ...
Gujarat Lok Sabha Elections 2024: गुजरात की 6.5 करोड़ आबादी में पाटीदार 11 से 12 प्रतिशत हैं जबकि उत्तर में ठाकोर, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र में कोली सहित अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी लगभग 40 प्रतिशत हैं। ...
Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में बारामती, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर उन प्रमुख सीटों में से हैं, जहां 7 मई को मतदान होगा। ...