भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
7th Pay Commission: इस राज्य सरकार ने अपने कर्मियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया है। इसका फायदा सीधे तौर पर 14 से 15 लाख कर्मियों को मिलेगा। ...
Rajya Sabha Bypoll: भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को संख्या बल के आधार पर जहां बिहार, महाराष्ट्र और असम में दो-दो सीटें वहीं हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में उसे एक-एक सीट जीतने का भरोसा है। ...
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिवसेना उद्धव ठाकरे प्रमुख से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कह दिया कि जो विश्वासघात करता है, वो हिंदू नहीं हो सकता है। ...
राहुल गांधी ने रविवार को व्हाइट हाउस के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस तरह के कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। बीजेटी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ये कपटपूर्ण शब्द हैं। ...
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले जिला और राज्य इकाइयों को मजबूत करने के साथ व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। ...