निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
UP assembly elections:जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव विधायक भी हैं। वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से हटा दिया था जिसके बाद कलह बढ़ गई थी। मतभेद के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपने भ ...
मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "हम लोकतंत्र में रहते हैं, कम से कम उन्हें नामांकन दाखिल करने की अनुमति दें।” ...
चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी है। ...
UP Election 2022: करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं। ...