Karhal Assembly Constituency: सपा प्रमुख अखिलेश के सामने बघेल, ज्ञानवती और कुलदीप, जानें 1957 से 2017 तक किसने मारी बाजी

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 31, 2022 05:07 PM2022-01-31T17:07:29+5:302022-01-31T17:49:58+5:30

Karhal Assembly Constituency: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे।

Karhal Assembly Constituency Battle SP Chief Akhilesh Yadav BJP candidate SP Singh Baghel history 1957-2017 | Karhal Assembly Constituency: सपा प्रमुख अखिलेश के सामने बघेल, ज्ञानवती और कुलदीप, जानें 1957 से 2017 तक किसने मारी बाजी

सपा ने अखिलेश यादव को मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

Highlightsउत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।समाजवादी पार्टी (सपा) के सोबरन सिंह यादव 2007 से कर रहे हैं।भाजपा ने 2002 में एक बार करहल पर जीत दर्ज की है।

Karhal Assembly Constituency: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। 

करहल विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी को होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा। करहल विधानसभा सीट, जिसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस सीट का प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी (सपा) के सोबरन सिंह यादव 2007 से कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है। कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कुलदीप नारायन को टिकट दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद करहल विधानसभा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

सपा ने अखिलेश यादव को मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं।

बसपा नेता ने कहा कि जाटव समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप नारायन पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कुलदीप जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, मैनपुरी में पार्टी के जनाधार को मजबूत कर रहे हैं। 2017 के यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के सोबरन सिंह यादव ने भाजपा नेता राम शाक्य को हराकर 38,405 मतों के अंतर से करहल विधानसभा सीट जीती।

करहल में 1.44 लाख से अधिक यादव मतदाता हैं और इसे समाजवादी नेतृत्व के लिए 'सुरक्षित' माना जाता है। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। केंद्र लोकनीति के अनुसार, 2017 और 2019 में लगभग 26- 27 प्रतिशत यादवों ने भाजपा का समर्थन किया। करहल वह सीट, जहां 1957 के चुनावों में मुलायम सिंह यादव के संरक्षक नाथू सिंह यादव जीते थे।

करहल विधानसभा क्षेत्र: (Karhal Assembly Constituency)
सालविजेता वोटउपविजेतावोट
2017सोबरन सिंह यादव104221राम शाक्य65816
2012सोबरन सिंह यादव92536जयवीर सिंह61593
2007सोबरन सिंह52471रमेश35142
2002सोबरन सिंह  50031अनिल कुमार49106
1996बाबू राम यादव51253सुभाष चंद्र38109
1993बाबू राम यादव39764सुभाष चंद्र30022
1991बाबू राम यादव41895सुंदर सिंह बघेल28524
1989बाबू राम यादव58315सुभाष चंद्र34978
1985बाबू राम यादव49087  शिवमंगल सिंह30060
1980शिव मंगल सिंह41662  बाबू राम यादव29203
1977नाथू सिंह39148शिव वक्ष सिंह राठौर20167
1974नाथू सिंह28998शिव मंगल सिंह22072
1969मुंशीलाल  22562  राम सिंह7826
1967एमएल चमार14634  आर सिंह एम9664
1962राम सिंह8789  मुंशी लाल एम7608
1957 राम दीन24800 शिव बख्श सिंह24072
1957 नाथू सिंह33231  दया नंद व्यास---

 

                                                                          

 

Web Title: Karhal Assembly Constituency Battle SP Chief Akhilesh Yadav BJP candidate SP Singh Baghel history 1957-2017

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे