अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में कहा कि हिन्दुस्तान को बनाने में उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है और उन्हें चोर लुटेरा कहना या अपमानित करना पूर्णतया गलत है। ...
सीएम केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्ता में आने के कुछ महीना के बाद हमने योजना की घोषणा की थी। लेकिन दुर्भाग्य से उप राज्यपाल ने व्यवधान उत्पन्न किया और पिछले दो-तीन सालों में किसी को भी मुआवजा नहीं मिला।’’ ...
उच्च न्यायालय ने 23 मार्च के अपने फैसले में निर्वाचन आयोग की सिफारिशों को अनुचित करार दिया था और मुद्दे पर नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश दिया था। ...
दिल्ली हाईकोर्ट में ये याचिका नौ माह के अव्यान ने अपनी मां नेहा रस्तोगी के जरिए दायर की है। इस याचिका में सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान और देखभाल कक्ष बनाने की मांग की है। ...
दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरूआत में एक एजेंसी को यह काम सौंपने के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह कंपनी राष्ट्रीय राजधानी में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बिचौलिये का काम करेगी। ...
उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने आज कहा कि न्यायपालिका को आम आदमी की सेवा के योग्य बनाए रखने के लिए ‘‘ सुधार नहीं एक क्रांति ’’ की जरूरत है। ...