अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
केजरीवाल ने उच्च न्यायालय का रुख कर मामले में उनके खिलाफ आरोपी के तौर पर जारी समन को खारिज करने की मांग की थी और निचली अदालत के दो आदेश को भी चुनौती दी थी, जिसने उनके खिलाफ जारी समन को खारिज करने से इनकार कर दिया गया था। ...
उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर उसी इमारत में आग लग गई जहां एक दिन पहले आग लगने की घटना में 43 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह सात ...
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। नगर निगम भी भाजपा के तहत आते हैं। वे भी इसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं।’’ तिवारी ने भाजपा की ओर से पीड़ितों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये और ...
दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत। ये आग रविवार सुबह करीब 5 बजे सेंट्रल दिल्ली के पास स्थित एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में लगी। ...
दिल्ली सरकार ने हाल ही में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण स्कूल में की गई छुट्टियों से पढ़ाई को हुए नुकसान को देखते हुए अपने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घटाने का निर्णय शुक्रवार को लिया। ...
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के गैंगरेप और मर्डर के 10 दिन बाद चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर ने पुष्टि करते हुए कहा कि इन लोगों ने उस वक्त भागने की कोशिश की थी, तब उनका एनकाउंटर किया गया। ...