अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ 2015 के प्रदर्शन को करीब-करीब दोहराया है। ...
भाजपा के लिए इस चुनाव में राहत की बात सिर्फ यह रही कि वर्ष-2015 में तीन सीटों पर सिमटने वाली भाजपा के प्रदर्शन में सुधार जरूर हुआ. पिछले चुनाव के मुकाबले उसे 38% से ज्यादा वोट मिले जो कि 2015 में मिले वोट से लगभग 7% ज्यादा है. हालांकि उसकी यह बढ़त उम ...
भाजपा ने 2015 में पार्टी के कद्दावर डॉ. हर्षवर्धन की दावेदारी की उपेक्षा कर बाहरी पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को अपने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया. उस विधानसभा चुनाव में न केवल किरण बेदी को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, बल्कि पार्टी को 70 ...
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस मन बना चुकी थी कि वह यह चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि भाजपा को रोकने के लिए लड़ रही है यही कारण था कि चुनावी अभियान के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव प्रचार में नहीं उतरीं और पूरा प्रचा ...
राष्ट्रीय राजधानी में आप मुख्यालय में जश्न में डूबे समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया। आई लव यू।’’ ...
केजरीवाल के करीबियों में शुमार आतिशी, चड्ढा और पांडे ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। तीनों नेता पिछले साल लोकसभा चुनाव में हार गए थे। ये तीनों फिलहाल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या तीनों नेताओं को आ ...
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में 54.34 फीसदी मत मिले थे। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अब तक 55 सीटें जीत चुकी है और सात पर आगे चल रही है। ...
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बधाई देने वाले पहले नेताओं में शामिल तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली के चुनाव ने साबित किया है कि केवल विकास चलेगा। ...