आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
जहां तक मतदाता की समझ का सवाल है, उसने अपनी राय साफ कर दी है. लेकिन इसका यह अर्थ भी नहीं है कि भाजपा के अभियान को कोई प्रतिसाद नहीं मिला. देखा जाए तो ‘आप’ के काम और भाजपा के ‘शाहीन बाग’, दोनों पर मतदाता की नजर रही है और भाजपा को जितनी सफलता मिली है, ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरे संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहने के बावजूद मेरा यह मानना है कि दिल्ली में भाजपा का ...
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने भी दिल्ली चुनाव में हार के परिप्रेक्ष्य में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए ‘‘सर्जिकल’’ कार्रवाई का आह्वान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम र ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘ इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिन्दू-मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में ...
अमित शाह ने कहा कि 'गोली मारो' और ‘भारत-पाकिस्तान मैच’ जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे, पार्टी इस तरह के बयानों से खुद को अलग रखती है। दिल्ली चुनाव को लेकर मेरा आकलन गलत साबित हुआ। कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया है। हो सकता है कि भाजपा क ...
दिल्ली की नई विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़ रुपये है, जो 11 फरवरी को भंग हुई पिछली विधानसभा की 6.29 करोड़ रुपये थी। आप के 62 विधायकों की औसत संपत्ति 14.62 करोड़ रुपये है और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये है। ...
एक विधायक पर हत्या के प्रयास और दो विधायकों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 43 (61 फीसदी) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले की जानकारी घोषणापत्र में दी है। इ ...
अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में तीसरी बार शपथ लेंगे। इस बीच आप सरकार ने एक साल के मफलरमैन को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। 11 फरवरी यानी मतगणना के दिन बेबी मफलरमैन अव्यान तोमर सोशल मीडिया पर छा गया था। ...