अगर EVM की मदद भाजपा को न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीतेंगे, कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लगाः दिग्विजय

By भाषा | Published: February 13, 2020 07:52 PM2020-02-13T19:52:12+5:302020-02-13T19:52:12+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘ इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिन्दू-मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।’’

If the BJP does not get the help of EVM, it will not win any elections, talks about Hindus and Muslims: Digvijay | अगर EVM की मदद भाजपा को न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीतेंगे, कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लगाः दिग्विजय

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों ने उसके खिलाफ नाराजगी प्रकट की है

Highlightsपहले तो सब्सिडी खत्म कर दी फिर लोगों से कहा कि तुम भी सब्सिडी वापस कर दो।अब सब खत्म करने के बाद जबकि गैस के भाव अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में घट रहे हैं तो इन्होंने बढ़ा दिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा हर बात में हिन्दू-मुसलमान का भेद कर देती है इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों ने उसके खिलाफ नाराजगी प्रकट की है और कांग्रेस का पूरा वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मदद नहीं मिले तो वह किसी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकती है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए एक सवाल के उत्तर में कहा, ‘‘ इनके (भाजपा के) द्वारा चलाया गया जो नागरिकता अभियान है। हर चीज को वो हिन्दू-मुसलमान कर देते हैं। उसके खिलाफ लोगों ने नाराजगी प्रकट की है और पूरा कांग्रेस का वोट भी भाजपा को हराने में लग गया।’’

हाल ही में कुछ प्रदेशों में भाजपा की पराजय के सवाल पर सिंह ने कहा, ‘‘अगर ईवीएम की मदद इनको न मिले तो कोई चुनाव नहीं जीत रहे ये लोग।’’ केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो सब्सिडी खत्म कर दी फिर लोगों से कहा कि तुम भी सब्सिडी वापस कर दो। अब सब खत्म करने के बाद जबकि गैस के भाव अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में घट रहे हैं तो इन्होंने बढ़ा दिए।

केवल अपना घाटा पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं पर इन्होंने ये भार डाल दिया और यही (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी जब कांग्रेस सरकार थी, थोड़ा-सा बढ़ जाता था तो दुनिया भर की अनर्गल बातें करते थे। (केंद्रीय मंत्री) स्मृति ईरानी धरने पर बैठ जाती थीं।’’ उन्होंने आगे सवाल किया कि अब कहां है ये लोग। 

Web Title: If the BJP does not get the help of EVM, it will not win any elections, talks about Hindus and Muslims: Digvijay

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे