Delhi Election-आप के धर्मपाल लाकड़ा सबसे धनी, 292 crore के मालिक, नए विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 13, 2020 07:29 PM2020-02-13T19:29:03+5:302020-02-13T19:29:03+5:30

दिल्ली की नई विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़ रुपये है, जो 11 फरवरी को भंग हुई पिछली विधानसभा की 6.29 करोड़ रुपये थी। आप के 62 विधायकों की औसत संपत्ति 14.62 करोड़ रुपये है और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये है‍।

Delhi Election- Average wealth of new MLAs is 14.29 crores, AAP's Dharampal Lakra wealthiest, owner of 292 crores | Delhi Election-आप के धर्मपाल लाकड़ा सबसे धनी, 292 crore के मालिक, नए विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पास 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

Highlightsमुंडका से आप के टिकट पर चुनाव जीते धर्मपाल लाकड़ा सबसे धनी विधायक हैं।मंगोलपुर से आप की विधायक राखी बिड़लान के पास महज़ 76000 रुपये की संपत्ति है।आर के पुरम से विधायक प्रमिला टोकस के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की जायदाद है।

दिल्ली के नव निर्वाचित विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़ रुपये है। एडीआर के अध्ययन के मुताबिक आप के 45 विधायक और भाजपा के सात विधायकों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है।

दिल्ली की नई विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 14.29 करोड़ रुपये है, जो 11 फरवरी को भंग हुई पिछली विधानसभा की 6.29 करोड़ रुपये थी। आप के 62 विधायकों की औसत संपत्ति 14.62 करोड़ रुपये है और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये है‍।

मुंडका से आप के टिकट पर चुनाव जीते धर्मपाल लाकड़ा सबसे धनी विधायक हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि मंगोलपुर से आप की विधायक राखी बिड़लान के पास महज़ 76000 रुपये की संपत्ति है।

‍धनी विधायकों में आर के पुरम से विधायक प्रमिला टोकस के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की जायदाद है। पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद के पास 78 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पास 3.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

मनीष सिसोदिया के पास 93.50 लाख रुपये की संपत्ति है। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को चुनाव हुए थे और 11 फरवरी को परिणाम घोषित किए गये थे। दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 13 विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने के आरोप हैं। इनमें से एक विधायक पर बलात्कार का भी आरोप है। 

इसके अलावा एक विधायक पर हत्या के प्रयास और दो विधायकों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नव निर्वाचित 70 में से 43 (61 फीसदी) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले की जानकारी घोषणापत्र में दी है। इनमें से 37 विधायकों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की पिछली विधानसभा में 70 में से 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे। इसमें बताया गया है कि आप के 62 में से 33 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। इसी तरह से भाजपा के आ‍ठ में से पांच में से चार विधायकों पर संगीन धाराओं में मामले हैं। 

आप के रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल ने चुनावी हलफनामें में अपने ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) का मामला दर्ज बताया। इसके ‍अलावा, आप के अमानतुल्ला खान, दिनेश मोहिनिया, प्रकाश, जरनैल सिंह और सोमनाथ भारती पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की शील भंग करने) का आरोप है।भाजपा के अभय वर्मा और अनिल बाजपाई ने खुद पर 354 का मामला दर्ज होने की जानकारी दी है।

Web Title: Delhi Election- Average wealth of new MLAs is 14.29 crores, AAP's Dharampal Lakra wealthiest, owner of 292 crores

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे